Politics

एक परिचय: प्रियंका गांधी ने दुर्गाअष्टमी पर ‘बुआ’ के घर पहुंच कर किया कन्यापूजन, आईये जाने आखिर कौन हैं राजीव गांधी की बहन

एक परिचय: बुधवार को दुर्गाष्टमी के मौके पर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी अपने पिता राजीव गांधी की राखी बहन के घर पर पहुंचीं और यहां कन्यापूजन किया। कन्यापूजन की कुछ तस्वीरें प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया, जिसमें वह छोटे-छोटे बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं।

इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं अपने पिता राजीव गांधी की राखी बहन के घर गई, जिनकी कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने लिखा, ‘पंडित जी उन्हें जम्मू से लाए थे। उनके पिता चौकीदार थे। वह मेरे पिता और चाचा को राखी बांधती थीं। इंदिरा गांधी जी ने उनकी शादी करवाई थी।’

उन्होंने लिखा, आज अष्टमी के दिन मेरे पिता राजीव गांधी जी की राखी बहन के घर जाना हुआ। वहां जाकर कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। कोरोना के चलते उनकी मृत्यु हो गई। कल उनके बेटे ने बताया कि वो पहली बार उनके बिना कन्यापूजन कर रहे हैं तो आज उनके घर जाकर कन्यापूजन किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top