अयोध्या: केजरीवाल लंबे समय बाद यूपी आ रहे हैं। सोमवार सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ मे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंच गए हैं। वे आज अयोध्या जाएंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि केजरीवाल सोमवार सुबह 8 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। दिन में वे लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद शाम को वे अयोध्या जाएंगे
उत्तराखंड व गोवा की तरह वह उत्तर प्रदेश में भी चुनावी वायदे कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यूपी के कई दौरे किए हैं। वहीं, दिल्ली के विधायक भी यूपी की गलियों में चक्कर काट रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का अहम माना जा रहा है।
उत्तराखंड और गोवा की तरह केजरीवाल अयोध्या से भी बिजली, पानी, शिक्षा आदि से जुड़े वायदे कर सकते हैं। वहीं, अयोध्या से वह रामराज्य की आप की संकल्पना पर भी चर्चा हो सकती है। इसके सहारे वह यूपी की भाजपा सरकार को टक्कर दे कर सकते हैं।
रामराज्य के लिए बनाए 10 बिंदु:
कोई भूखा न सोए
हर बच्चे को अच्छी शिक्षा
सबसे अच्छा इलाज
किसी के घर मे अंधेरा न हो
सबको पानी मिले
रोजगार सबके पास हो
सबको मकान मिले
महिलाओं की सुरक्षा
बुजर्गों को सम्मान
सभी बराबर
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रामराज्य लाने की बात कही है। बीते मार्च में केजरीवाल ने कहा था कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे हर सुविधा थी। इसे रामराज्य कहा गया। रामराज्य एक अवधारणा है। वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते। लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा।अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद वे मंगलवार को हनुमानगढ़ी जाएंगे और उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे।
