India

असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा कांग्रेस के भविष्य पर बोले, गांधी परिवार कांग्रेस को ऐसी जगह पहुंचा देगा जहां से यह पंचायत चुनावों में भी कहीं नजर नहीं आएगी

असम: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस धीरे-धीरे अपनी जमीनी धार खो रही है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बात की। उन्होंने कहा कि अगर गांधी-नेहरू परिवार की इसका नेतृत्व करता रहा तो कांग्रेस पार्टी गर्त में चली जाएगी और पंचायत चुनावों में कहीं दिखाई तक नहीं देगी।

उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा साल 2013 में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हार ने सिद्ध किया है कि गांधी परिवार कांग्रेस को जीत तक नहीं पहुंचा सकता है। गांधी परिवार कांग्रेस के नेतृत्व में पूरी तरह असफल रहा है। सरमा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी पर निर्भर करता है कि उसे क्या करना है l

सरमा ने कहा, ‘ऐसे में, मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में गांधी परिवार कांग्रेस को ऐसी जगह पहुंचा देगा जहां से यह पंचायत चुनावों में भी कहीं नजर नहीं आएगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस के नेताओं पर निर्भर करता है कि वह कैसा भविष्य चाहती है। वह फिर से राजनीति की मुख्य धारा में आना चाहती है या फिर गांधी परिवार के नेतृत्व के साथ अपने हारने के क्रम को आगे भी जारी रखना चाहती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top