India

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस गुजरात व हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों मे भाजपा से सत्ता हथियाने की तैयारी में, इनको दी अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस: इस साल के अंत में गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस इन दोनों राज्यों में भाजपा से सत्ता हथियाने में लगी है। विधानसभा चुनावों के पिछले दौर में कांग्रेस आप के हाथों पंजाब में हार गयी थी जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में उसका बहुत बुरा प्रदर्शन रहा था। भाजपा चार राज्यों में सत्ता अपने पास बचाये रखने में कामयाब रही।

इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है, इस के तहत कांग्रेस ने मंगलवार को आगामी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस संबंध में के सी वेणुगोपाल ने पार्टी की तरफ से एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही टी एस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत को गुजरात चुनाव और बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top