रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित: भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की तरीख पास ही है, पर इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें लीसेस्टरशायर के होटल में आइसोलेशन में रखा गया है। इसी होटल में टीम के बाकी सदस्य ठहरे हुए हैं। शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए उनका सैंपल लिया गया था। टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आया।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की तरीख पास ही है, इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना काफी चिंताजनक है।
इससे पहले भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते लंदन पहुंचे विराट कोहली भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, अब वह भी ठीक हैं।