भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। मंगलवार की सुबह यात्रा नगालैंड की राजधानी कोहिमा के विसवेमा इलाके से शुरू हुई। राहुल गांधी सोमवार की शाम नगालैंड पहुंचे थे।
सुबह राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद कोहिमा से अपनी यात्रा आगे बढ़ाई।
कोहिमा से यात्रा शुरू होने से पहले बातचीत में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘यह नेशनल हाइवे 29 है और आप इसकी हालत देख सकते हैं। प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन इस सड़क में सिर्फ गड्ढे हैं और यह नेशनल हाइवे है।
नगालैंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी जगह-जगह स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। लोगों में भी राहुल गांधी से मिलने और उन्हें देखने का उत्साह है।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले, भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से पूर्वोत्तर भारतीय प्रदेश मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई है। 6,200 किलोमीटर की यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करेगा और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगा। इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल से हरी झंडी दिखाएं थे।
