India

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस का आज पदयात्रा का 24वां दिन, कर्नाटक के चामराजनगर से की यात्रा की शुरुआत, राहुल के साथ समर्थकों की भीड़

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ केरल के बाद 30 सितंबर को कर्नाटक में एंट्री की है, कर्नाटक में बारिश के कारण बाधित हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक बार फिर से चामराजनगर के टोंडवाडी गेट से शुरू हो गई है। आज पदयात्रा का 24वां दिन है। इस दौरान राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ लोगों से मिलने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। राहुल लोगों का हाल- चाल लेते नजर आए। राहुल गांधी अपने मार्च के दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 21 दिन बिताएंगे।

आज पदयात्रा का 24वां दिन है। बता दें कि सुबह 6.30 बजे शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में आज देरी हो गई। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के थोंडावाड़ी से सुबह 6.30 बजे शुरू होनी थी लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण प्रभावित हो गई।

वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा का 24वां दिन जो बेगुर से सुबह 6:30 बजे शुरू होना था, बारिश के कारण देरी हो गई है। 15 दिनों के अंतराल के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को फायदा होगा। राहुल गांधी अपने मार्च के दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 21 दिन बिताएंगे।

Most Popular

To Top