महाराजगंज। 17 सितम्बर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा किसान जवान सम्मान दिवस जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई तथा 71 किसानो व जवानो को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किसान जवान सम्मान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमण शुक्ल ने किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री संजय सिंह सैथवार ने कहा कि आज देश के अंदर कुछ विपक्षी पार्टियां किसान और जवान को आपस में लड़ाने के लिए षड्यंत्र कर रहीं हैं। किसानों की मेहनत पर जीवित रहने वाले लोग या विदेशी जूठन पर जीवित रहने वाले लोग ही किसानों को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग किसानों के साथ अपराध कर रहे हैं। कुछ लोगों को किसानों की प्रगति से चिढ है और किसानों का फायदा नहीं होने देना चाहते हैं।किसानों को गुमराह करके उन्हें भड़काया जा रहा है। उन्हें सरकार के खिलाफ खड़ा करके इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को घेर कर कुछ लोग सरकार पर किसानों के खिलाफ कानून बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। एयर कंडीशनर, मसाज मशीन, लजीज खाना बनाने की मशीनों को लेकर रास्ता रोककर खड़े हैं। वे इसे आंदोलन का नाम दे रहे हैं। जिस फसल को किसान बहुत परिश्रम से पैदा करता है, प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि उस फसल को नष्ट कर देती है। इस स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान गया और उन्होंने किसान सम्मान निधि की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों ने किसानों के हितों के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया, लेकिन भाजपा की सरकार ने किसानों के दर्द को समझा। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के कार्यकाल में पहली बार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए। उसी समय कृषि आयोग का भी गठन किया गया। गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम भाजपा की सरकारों ने किया। गांव-गांव तक सड़क, इंटरनेट तक का जाल फैलाने का काम भाजपा ने किया। ताकि किसान भी बाजार के सीधे संपर्क में रहकर अपनी उपज का मूल्य मालूम कर सके।प्रदेश की योगी नीत भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की सत्ता सम्भालते ही पहले दिन से किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सत्ता में आते ही 86 लाख किसानों का एक लाख 35 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को हरी मिर्च और लाल मिर्च की समझ भी नहीं थी। इसी तरह राहुल गांधी ने भी एक बार कहा कि हम आलू पैदा करने की एक फैक्टरी लगाएंगे। यह इन लोगों की कृषि और कृषक के विषय में समझ है तो यह किसान के हितों के लिए बनाए गए कानून को भला क्या समझेंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।उन्होंने सवाल किया कि, कृषि कानून में गलत क्या है ।उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों के तहत किसान उत्पादन संघ तैयार किया जाएगा। यह किसानों को ताकत देगा। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने प्रस्तावना सम्बोधन में कहाकि मोदी सरकार ने किसानों को देश में कहीं पर भी अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता दे दी है। साथ ही सरकार ने एमएसपी को डेढ़ गुना करने का निर्णय लिया है और खरीद भी बढ़ाई है। किसानों के लिए एक लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की गई है।किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मनोज राय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों से कृषि क्षेत्र में जबरदस्त परिवर्तन होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन वामपंथी राजनीति करने वाली नेतृत्व विहीन कांग्रेस किसानों के हितों को कुचलना चाहती है। लक्ज़री किसान आंदोलन जिसने देश के आन बान शान लाल किले पर हमला बोला ,राष्ट्र द्रोह किया ऐसे लोगो को सपा बसपा ने भी अपना समर्थन देकर यह बता दिया कि वह किसान हितैषी नही।उन्होंने कहा कि जो भारत की तरक्की नहीं चाहते, वो लोग षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग किसानों को भ्रम में डाल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल ने कहाकि देश मे गरीब का बेटा प्रधानमंत्री है जिसे गरीबों, किसानों, जवानों की चिंता है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था में जिनका सर्वाधिक योगदान करने वाले किसान भाइयों की आय दोगुनी हो, किसान समृद्धशाली हो। उसी सोंच को आगे बढाने के लिए प्रधान मंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर किसानों को समृद्ध करने का कार्य किया। किसानों के उत्थान हेतु किसान संशोधन बिल लाये ।किसान संशोधन बिल से किसान परेशान नही , किसानों के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटी सेकने वाले परेशान है और किसान संशोधन बिल का विरोध कर रहे है। प्रधान मंत्री ने यूरिया संकट को दूर किया नीम कोटेड यूरिया बनवाकर।गरीब किसानों के परिवार को उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से रसोई गैस निशुल्क देने का कार्य किया।वही देश की सीमा पर देश की सुरक्षा करने वाले हमारे सैनिकों का मनोबल भी बढ़ाया, जिसका परिणाम हुआ कि हमारे सैनिकों के सिर काटने वालो, निरीह लोगो पर गोलियां चलाने वालो को हमारे जवानों ने उनके घर मे घुसकर उनको सबक सिखाने का कार्य किया। देश को किसान जवान दोनों ने सुरक्षित किया है। किसान पेट भरता है तो किसान का बेटा सेना का जवान अपनी जान की परवाह किये बिना भारत माता की रक्षा के लिए सीने पर गोली खाने को सीमा पर तैयार रहता है और देश की सुरक्षा करता है।कार्यक्रम को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मासूम रज़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री दयाशंकर सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज राणा ने भी प्रधान मंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कपिल देव चौहान , पूर्व सैनिक अम्बिका सिंह,किसान मोर्चा के नरेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पांडेय, हृदय कुमार उपाध्यय ,राघवेंद्र सिंह उर्फ नन्हे सिंह, सुरेश साहनी, अभिषेक सिंह, नारद सिंह, राम नारायण गुप्ता, जनक गौड़, जंगली प्रसाद, बृजेश पटेल, सहित तमाम जवान किसान व भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।
