Maharajganj

महराजगंज साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 14 पीड़ितों के खाते में वापस कराए गए 9.95 लाख रुपये।

महराजगंज। साइबर अपराध के मामलों में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार 14 पीड़ितों के कुल 9 लाख 95 हजार 500 रुपये वापस उनके खातों में ट्रांसफर करा दिए।

यह कार्रवाई नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री अनुरुद्ध कुमार और प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सजनू यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे निस्तारण अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार साइबर ठगों ने पीड़ितों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी लिंक भेजकर उन्हें क्लिक करने के लिए प्रेरित किया। लिंक पर क्लिक करने के बाद ठगों ने उनका पर्सनल डाटा हैक कर ऑनलाइन फ्रॉड कर लिया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर की थी।

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना महराजगंज की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न माध्यमों से ठगी की रकम को ट्रेस किया और कुल 9,95,500 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस करा दिए। पैसे वापस मिलने पर सभी पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक और साइबर टीम का आभार जताया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव, निरीक्षक जयराम यादव, उपनिरीक्षक अमित यादव, मुख्य आरक्षी प्रफुल्ल कुमार यादव, मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार, मुख्य आरक्षी कामेश्वर दूबे, आरक्षी विशाल प्रजापति, आरक्षी लालबहादुर यादव और आरक्षी अर्जुन पासवान की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top