Entertainment

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर बॉलीवुड सितारे भी टीम को दे रहे बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। गुरुवार को भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रांज मेडल अपने नाम किया। बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में यह भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। हालांकि जर्मनी के लिए यह अनुभव दिल तोड़ने वाला था क्योंकि वे 2016 के रियो खेलों की कांस्य पदक जीतने वाली उपलब्धि को दोहरा नहीं सके। इस जीत पर आम आदमी से लेकर खास शख्स तक टीम को बधाई दे रहे हैं. इस बीच कई बॉलीवुड सितारे भी टीम की जीत पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसमें पहला नाम शाहरुख खान का है। अभिनेता ने ऑन-स्क्रीन हॉकी कोच की शानदार भूमिका निभाई है और आज उन्होंने ट्वीट किया, ‘वाह !! भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। शक्ति और कौशल चरम पर। क्या शानदार मैच था।” उनके अलावा अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, ‘इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया को बधाई! 41 साल बाद ओलंपिक पदक! क्या मैच, क्या वापसी!’ अनिल कपूर ने भी ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा “शानदार जीत। अगर आज मेरे पिता होते तो वह इस ऐतिहासिक दिन को अपनी आंखों से देखकर बहुत खुश होते। धन्यवाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम। बधाई !” इस पर निम्रत कौर ने भी ट्वीट कर लिखा, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जीत की बधाई।” तमन्ना भाटिया ने ट्वीट किया, ‘एक जीत जो इतिहास में दर्ज हो गई! हमारी पुरुष हॉकी टीम ने कैसा शानदार प्रदर्शन 41 साल बाद कांस्य पदक अपने नाम किया! टीम इंडिया को बधाई

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top