मुंबई: मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज का एक क्रू सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया था। मरीज को जहाज पर ही पृथकवास में रखा गया था । प्राप्त जानकारी के मुताबिक, क्रूज पर 2,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की गयी।
अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण का परिणाम घोषित होने से पहले किसी को भी जहाज से बाहर नहीं उतरने को कहा था। जांच रिपोर्ट में क्रूज में 66 यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए गए, 66 यात्रियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है।
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि संबंधित कलेक्टरों और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (MPT) के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई है। सभी अधिकारियों को इन यात्रियों को सुरक्षित उतारने के आदेश दिए गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएं…
