टाटा सन्स अब एयर इंडिया की नई मालिक होगी। कंपनी ने 18,000 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस सरकारी एयरलाइंस को खरीद लिया है। इस रेस में SpiceJet के अजय सिंह को पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ अब Tata Sons के पास देश में तीन एयरलाइंस होंगी।
बता दें कि 68 साल के बाद एयर इंडिया वापस टाटा संस के पास लौट आई है। शुक्रवार को DIPAM सचिव तुहीन कांत पांडेय और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टाटा सन्स ने एयर इंडिया के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है।
