यूपी चुनाव 2022: यूपी चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से चुनाव प्रसार की तैयारियों मे लगी हुई है, शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने बसपा, कांग्रेस व सपा से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि जिस तरह से अलग-अलग दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं वो जनता का भाजपा पर बने विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर बिजनौर से चार बार विधायक रहे इंद्रदेव सिंह, सन्त कबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता व नगीना के पूर्व विधायक सतीश कुमार और 2017 विधानसभा चुनाव में हरदोई से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ओमेंद्र वर्मा और जालौन के पूर्व विधायक बसपा के छोटे सिंह चौहान को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। तथा कहा कि जिस तरह से अलग-अलग दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं वो जनता का भाजपा पर बने विश्वास को दर्शाता है।
