नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जीएसटी चोरी में लिप्त वाणिज्यकर विभाग के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सभी अधिकारी नोएडा में विशेष अनुसंधान शाखा में तैनात थे।
निलंबित अधिकारियों में एसआईबी में तैनात एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 धर्मेन्द्र सिंह, जॉइंट कमिश्नर दिनेश दुबे, डिप्टी कमिश्नर मिथिलेश मिश्रा और असिस्टेंट कमिश्नर सोनिया श्रीवास्तव शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार तंबाकू के एक फर्म में कर चोरी के मामले में इन अधिकारियों की लिप्तता मिली थी। इसके बाद मामले की जांच एडिशनल कमिश्नर सीबी सिंह को दी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।