International

BREAKING NEWS: मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य- तकनीकी फोरम ‘सेना-2021’ में दिखेगा स्वदेशी लड़ाकू विमानों का जलवा, आर्मी-2021 में नए उत्पाद होंगे पेश

डीआरडीओ: मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम ‘सेना-2021’ में भारत में निर्मित लड़ाकू विमानों का जलवा दिखेगा। अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम में डीआरडीओ भी अपनी प्रदर्शनी लगाएगा। भारत ने मॉस्को क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम आर्मी-2021 में स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान एलसीए तेजस, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके1ए) को प्रदर्शित किया है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में  पब्लिक इंटरफेस निदेशालय (डीपीआई) के निदेशक डॉ एनके आर्य ने कहा कि ‘हम अपने निर्यात उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम ‘सेना-2021’ में भाग ले रहे हैं। जिसमें भारत ने कुछ हल्के स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान (LCA) तेजस, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एईडब्ल्यू एंड सी) को शामिल करेगा। उन्होंने आगे विस्तार से बताया कि रक्षा प्रणालियों के निर्यात के मामले में भारत के पास बहुत बड़ी संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि डीआरडीओ अधिकांश स्वदेशी प्रणालियों का विकासकर्ता है और यह स्वीकार किया जाता है कि डीआरडीओ को दुनिया के लिए विभिन्न उत्पादों और विभिन्न प्रणालियों को प्रस्तुत करना चाहिए। मुझे यकीन है कि यह कदम भारतीय निर्यात को और आगे ले जाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top