India

BREAKING NEWS: IRCTC की विशेष ट्रेन सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने के लिए होगी चार जनवरी को रवाना, ट्रेन में बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की विशेष ट्रेन सोमनाथ, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर सहित सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन के साथ गुजरात व महाराष्ट्र के पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए चार जनवरी को गोरखपुर से चलेगी और 16 जनवरी को वापस आएगी। ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल उपलब्ध है। ट्रेन में बुकिंग भी शुरू हो गई है।

ट्रेन के सभी कोच स्लीपर के होंगे। स्थानीय यात्राएं बसों के माध्यम से पूरी कराई जाएंगी। नाश्ता और भोजन शाकाहारी होगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि चार जनवरी को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन से यात्रा करने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। कुल 798 सीटें हैं जिसमें 400 से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं।

टूर पैकेज में 12 रात्रि एवं 13 दिन का पैकेज है। यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 12285 रुपये है। ट्रेन गोरखपुर से रवाना होकर देवरिया, बेल्थरा, मऊ, वाराणसी, भदोही, जंगही और प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।
 यहां करें संपर्क
प्रयागराज- 8287930932/7081586383
गोरखपुर- 8595924273/8595924297,
लखनऊ- 8287930909/8287930922/8287930916

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top