प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा को उनके 61वें जन्मदिन पर ट्विटर के जरिये बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।
मोदी ने ट्वीट किया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव है, जिसे लेकर उनकी व्यापक स्तर पर प्रशंसा की जाती है। उन्हें लंबी उम्र मिले।
