पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संबोधन के शुरू में मेजर ध्यानचंद को याद किया, जिनकी याद में आज ही राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक्स में चार दशक बाद मिले पदक का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबको पता है आज मेजर ध्यानचंद जी की जयंती है और हमारा देश उनकी स्मृति में इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता भी है। क्योंकि दुनिया में भारत की हॉकी का डंका बजाने का काम ध्यानचंद जी की हॉकी ने किया था।
उन्होंने आगे कहा कि आज जहां भी मेजर ध्यानचंद की आत्मा होगी, उन्हें असीम प्रसन्नता हो रही होगी। कितने ही पदक क्यों न मिल जाएं, लेकिन जब तक हॉकी में पदक नहीं मिलता भारत का कोई भी नागरिक विजय का आनंद नहीं ले सकता है और इस बार ओलंपिक में हॉकी को चार दशक के बाद पदक मिला।
