रिपोर्ट्स: शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से कितना प्यार करती थीं ये हर किसी को पता था। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती की शुरुआत बिग बॉस 13 में हुई थी। इन दोनों की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। एक तरफ जहां बिग बॉस के घर में ही शहनाज गिल ने खुलकर हमेशा सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार किया तो वही दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा शहनाज गिल को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए नजर आए। बिग बॉस के घर में जब ये दोनों थे तो फैंस इन दोनों की जोड़ी को इतना पसंद करते थे कि उन्होंने इस जोड़ी को सिडनाज का नाम दे दिया था। जब भी ये दोनों साथ आते इनके फैंस खुशी से झूम उठते। सिडनाज सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते थे।
गुरुवार को सिडनाज की जोड़ी टूट गई। 2 सितम्बर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला लाखों लोगों का दिल तोड़कर चले गए। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
सिद्धार्थ के निधन ने शहनाज गिल को अंदर से झकझोर दिया। शुक्रवार की दोपहर सिद्धार्थ शुक्ला का मुंबई के ओशिवारा में अंतिम संस्कार किया गया, जहां शहनाज गिल को रोते देख उनके प्रशंसकों का दिल पूरी तरह टूट गया।
एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो शहनाज गिल की तरह ही सिद्धार्थ शुक्ला भी उनके प्यार में थे, यही वजह थी कि ये दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे। दोनों का परिवार शादी के लिए राजी था और वो इन दोनों कि शादी कि तैयारियां कर रहे थे। दोनों का परिवार एक बड़े और आलीशान होटल के साथ कमरे की बुकिंग, बैंक्वेट और शादी के उत्सव के लिए बातचीत कर रहे थे। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थी और परिवार फंक्शन्स की प्लानिंग कर रहा था। इस बात की जानकारी उनके कुछ करीबी दोस्तों को थी।
एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था कि, ‘मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती रहती हूं। आपको नहीं पता क्या पता हम एक हो जाएं। हमने एक दूसरे को बहुत कुछ सिखाया है और बहुत कुछ सीखा है। लोगों को हमारी केमेस्ट्री इसलिए पसंद है क्योंकि ये सच्ची है’।
