Politics

BREAKING NEWS: आज पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान समेत कई बागी विधायक भी लेंगे सपा की सदस्यता, अपना दल विधायक ने भी दिया इस्तीफा

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद सियासी हलचलें और भी तेज हो गईं हैं उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन अहम है। सपा कार्यालय में मंत्रियों सहित कई विधायकों का आज जमावड़ा होगा। ये सपा की सदस्यता लेंगे और अगली रणनीति का खुलासा भी करेंगे। भाजपा से इस्तीफा देने वाले मंत्री व विधायक तीन दिन से भाजपा छोड़कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वह 14 को ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। माना जा रहा है कि वह अपने साथ आने वाले कुछ अन्य विधायकों का नाम भी आज को उजागर करेंगे। इसी तरह भाजपा छोड़ने वाले कई पूर्व विधायक भी सपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि वह समर्थकों के साथ शुक्रवार को सपा की सदस्यता लेंगे। जल्द ही पार्टी के कई विधायक भी इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता लेंगे।
शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नीरज मौर्य ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा की सदस्यता लेंगे। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की चर्चा की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल करते हुए बुलंदशहर की अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से केके शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। शुक्रवार को उन्होंने फोन कर उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए निमंत्रण दिया। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगी। उन्हें भी सपा की ओर से न्यौता भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top