महराजगंज: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहतबालिकाओं महिलाओं को महिला पुलिस कर्मीयों द्वारा पुलिस विभाग के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गयीं। थाना प्रभारी एचटीयू नि0 शकील अहमद व उ0नि0 अंकित सिंह द्वारा थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा बैठलिया मे व थाना प्रभारी सिन्दुरिया द्वारा ग्राम सभा पिपरा कल्यान मे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित बालिकाओं महिलाओं को महिला पुलिस कर्मीयों द्वारा पुलिस विभाग के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गयीं।
उनको मिशन शक्ति, महिला हेल्पडेस्क, थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों, विभिन्न अभिलेखों, यातायात नियमों, UP-112, वीमेन पावरलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, ट्वीटर सेवा आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया। बालिकाओं को बताया गया कि किसी के द्वारा अभद्र टिप्पणी, छींटाकशी, छेड़छाड़ या किसी अराजक तत्व द्वारा पीछा करने पर बिना डरे तत्काल यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं से सहायता लें। वूमेन पावर लाइन 1090 के संबंध में बताया गया कि इस सेवा के तहत शिकायत सुनने वाली अधिकारी भी महिला अधिकारी होती है, इसमें शिकायतकर्ता का नाम ,पता, मोबाइल नंबर आदि किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है। पूर्णतया गोपनीय रखते हुए सहायता की जाती है । साथ ही साथ आस पास की महिलाओं को भी उक्त जानकारी को साझा करने हेतु प्रेरित भी किया गया।
