India

चंडीगढ़ : राम रहीम की फरलो 27 फरवरी को खत्म होने जा रही, आज होगी फरलो के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, हरियाणा सरकार सौंपेगी दस्तावेज

चंडीगढ़ : साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में जेल काट रहे राम रहीम की फरलो 27 फरवरी को खत्म होने जा रही है। राम रहीम को फरलो के मामले में हरियाणा सरकार आज हाईकोर्ट में अपना जवाब सौंपेगी। सोमवार को कोर्ट का समय पूरा हो जाने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। आज सरकार को पूरा रिकार्ड कोर्ट में पेश करना है।

हरियाणा सरकार जवाब के साथ ही वह दस्तावेज भी सौंपे जाने हैं जिनके आधार पर राम रहीम को फरलो देने का निर्णय लिया गया था। इनमें सीआईडी के एडीजीपी द्वारा रोहतक डिवीजन के आयुक्त को लिखा पत्र भी शामिल है जिसमें राम रहीम को रिहाई के दिन से जेड प्लस सुरक्षा देने की बात कही गई थी।

पंजाब के समाना से निर्दलिय उम्मीदवार परमजीत सिंह सोहाली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। याची ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को राजनीतिक लाभ लेने के लिए फरलो दी गई है। याची ने कहा कि राम रहीम का पंजाब की कई सीटों पर गहरा प्रभाव है और ऐसे में उसकी फरलो से पंजाब में शांति भंग हो सकती है।

इससे पहले हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न फरलो के आदेश पर रोक लगा दी जाए। राम रहीम की फरलो 27 फरवरी को खत्म होने जा रही है। ऐसे में हाईकोर्ट में बुधवार को होने वाली सुनवाई बेहद अहम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top