Uttar Pradesh

यूपी: दशाश्वमेध घाट का लुक बदला-बदला, पयर्टकों को रिझाने के लिए ओपन रेस्टोरेंट सहित 100 से अधिक दुकानों का हुआ निर्माण

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट का कायाकल्प होगा। पयर्टकों को रिझाने के लिए ओपन रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही 100 से अधिक दुकानों का भी निर्माण किया गया है। जीणोद्धार का कार्य होने के बाद दशाश्वमेध घाट का लुक बदला-बदला दिखाई देने लगेगा। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट के 3082.4 वर्ग मीटर के क्षेत्र का 28.69 करोड़ रुपये से कायाकल्प मई तक पूरा होगा।

जहां स्मार्ट सिटी के तहत वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से लोगों की सुविधा और पर्यटकों के आकर्षण के लिए ओपन रेस्टोरेंट, ग्राउंड फ्लोर पर 113 से अधिक दुकानों का निर्माण, महिला और पुरुषों के शौचालय, स्वचालित सीढ़ि और लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा है। अगस्त 2020 से परियोजना के तहत घाट पर आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों की सुविधा के लिए पर प्रथम तल पर 922.96 वर्ग मीटर में 14 फूडकोर्ट एक रेस्टोरेंट का निर्माण किया चल रहा है।

घाट पर सीढ़ियों के निर्माण के साथ 12 व्यक्तियों की क्षमता का लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ि का निर्माण किया जा रहा है।लोगों की सुविधा के लिए लोवर और ग्राउंड फ्लोर पर आठ जगह पेय जल की सुविधा, महिलाओं और पुरुषों के लिए चार-चार शौचालय, चार यूरिनल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रथम तल पर महिलाओं के लिए 11 पुरुषों के लिए सात शौचालय 15 यूरीनल की व्यवस्था की गई है। परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है।  मई के अंत कार्य पूर करने का लक्ष्य है। यहां टूरिस्ट स्पॉट बनाया जाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top