Politics

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर मुख्यमंत्री योगी ने जन विश्वास यात्रा का किया शुभारंभ, विपक्षी दलों पर बरसे योगी

मथुरा: रविवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा के बाद जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महाविद्या कालोनी स्थित रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को 19वीं बार आया हूं। आज का दिन गोवा मुक्ति का दिवस है। क्रांतिकारियों का दिन भी है। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है, जहां का कण−कण पूज्य है।

मुख्यमंत्री योगी को हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजे वृंदावन में बने हेलीपैड पर पहुंचा, जहां ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्धविकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत कई विधायकों ने उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुख्यमंत्री का काफिला मथुरा के लिए रवाना हो गया। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी अचानक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच गए। वहां ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि हमने जो कहा वो पूरा किया। भेदभाव नहीं किया। सभी को विद्युत कनेक्शन दिए। विकास सबका, तुष्टीकरण किसी का नहीं किया। विधवा महिला व वृद्धावस्था को पेंशन एक हजार रुपये किया। गरीबों को निशुल्क राशन दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले काशी, अयोध्या और मथुरा का नाम लेने से विपक्षी डरते थे। केवल टोपी पहनने की होड़ लगी रहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महादेव की पूजा के बाद श्रमिकों का सम्मान किया। दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। इससे पहले किसी पीएम ने यह नहीं किया। प्रधानमंत्री स्वच्छता कर्मियों के पैर धोकर सम्मान कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top