दावा: देश में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। देश मे कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार कोरोना पर काबू पाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। कोरोना संक्रमण की चपेट में चल रहे उत्तर प्रदेश में जल्द ही पीक आने वाला है। आईआईटी के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने तीसरी लहर के आने से पहले ही अपनी स्टडी शुरू कर दी थी।
आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल के गणितीय सूत्र मॉडल की माने तो उतर प्रदेश में 19 जनवरी को पीक आ जाएगा। तब रोजाना 40 से 50 हजार तक केस आएंगे। लेकिन संक्रमण हल्का होने की वजह से 1 फीसदी ही अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
अगले कुछ दिनों में अधिकतर प्रदेशों में संक्रमण की तीसरी लहर का पीक आ जाएगा। इसके बाद लगातार संक्रमण का खतरा कम होगा और पॉजिटिव केसों की संख्या में कमी आएगी। यह रिपोर्ट आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र की स्टडी के आधार पर पेश की है।
डॉ.अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण में बहुत अधिक दिक्कत न होने से मरीजों की संख्या में कमी आई है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अब पीक की ओर बढ़ रही है। उतर प्रदेश में 19 जनवरी को संक्रमण का पीक होगा। दिल्ली में दो दिन पहले ही संक्रमण का पीक आ चुका है। वहाँ अब लगातार केस भी कम हो रहे हैं।
प्रदेश पीक
दिल्ली 15 जनवरी
उतर प्रदेश 19 जनवरी
बिहार 18 जनवरी
महाराष्ट्र 19 जनवरी
गुजरात 19 जनवरी
हरियाणा 20 जनवरी
कर्नाटक 23 जनवरी
तमिलनाडु 25 जनवरी
असम 26 जनवरी
आंध्र प्रदेश 30 जनवरी