मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने कुछ महीने पहले ही अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। बीते कई महिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहने वालीं मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अब हाल ही में अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में भारती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं मां बनने का नूर भी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। भारती सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
8 महीने की गर्भवती कॉमेडियन ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। भारती की इन तस्वीरों को ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि मनोरंजन जगत के कई सितारे भी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा- आने वाले बेबी की मम्मी। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में साथ कई सारे हैशटैग्स भी दिए। सामने आई इन तस्वीरों में भारती गाउन में पोज देती नजर आ रही हैं।
वहीं उनकी इस ड्रेस के साथ खुले में बाल और लाइट मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इसके अलावा भारती की इन तस्वीरों में फूलों का बैकग्राउंड उनके इस फोटोशूट को और भी खूबसूरत बना रहा है। भारती के इस पोस्ट को अब तक तीन लाख 57 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कई जाने-माने कलाकार भी कॉमेडियन की इन तस्वीरों पर कमेंट कर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।