India

मणिपुर: विधानसभा चुनाव से पहले और कमजोर हुई कांग्रेस, दो विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

मणिपुर: विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आने पर सियासी सर्गर्मिया काफी तेज हो गयी है, मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से नाता रखने वाले दो विधायक राजकुमार इमो सिंह और यान्थोंग हौकीप सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों विधायकों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई। आरके सिंह के पिता राजकुमार जयचंद्र सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री और राज्य से पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इन दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों कांग्रेस विधायकों का स्वागत किया।

आरके सिंह और हौकीप क्रमशः साल 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। राजकुमार को कांग्रेस ने कुछ समय पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

राजकुमार ने भाजपा में शामिल होने के साथ कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शांति, स्थायित्व के लिए काफी काम किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि 2017 तक मणिपुर अपनी कानून व्यवस्था की समस्याओं के लिए जाना जाता था। राज्य में पहाड़ी और घाटी क्षेत्र के बीच बंटवारा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top