India

कांग्रेस: वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाईएस शर्मिला कांग्रेस में हुई शामिल

कांग्रेस: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति, पार्टी की रणनीति तय करने के लिए आज अहम बैठक की। इस बैठक में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की संस्थापक वाईएस शर्मिला आज सुबह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में वाईएस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस के साथ जुड़ गई। वह दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी का भी कांग्रेस में विलय करेंगी। आपको बता दें कि उन्होंने हाल में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था।

बता दें कि शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं।


कांग्रेस में शामिल होने के लिए शर्मिला बुधवार रात को ही दिल्ली पहुंच चुकी थी और गुरुवार की सुबह वह एआईसीसी मुख्यालय पहुंची। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में एक नया पद दिया जाएगा। कांगेस में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा, हमारे देश में कांग्रेस अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है। इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और भारत की बुनियाद का निर्माण भी इसी पार्टी ने किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top