देश में कोरोना: देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना की स्थिति पिछले कुछ दिनों में बिगड़ी है। देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेज उछाल आया है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार इस गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को वृद्धि की रफ्तार कुछ कम रही। शुक्रवार को 12,847 नए मरीज मिले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को 12,213 नए संक्रमित मिले थे, जबकि शुक्रवार को 12,847। इस तरह कल की तुलना में आज 634 मरीज ज्यादा मिले हैं। कल की तुलना में आज मौतें भी ज्यादा हुई हैं।
जानें कोरोना आंकड़ों के बारे में बस एक नजर में
24 घंटे में मिले नए संक्रमित 12,847
अब तक कुल संक्रमित 4,32,70,577
24 घंटे में मौतें 14, कुल मौतें 5,24,817
कोविड रिकवरी दर 98.65 फीसदी
दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 फीसदी
साप्ताहिक संक्रमण दर 2.38 फीसदी
कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,84,03,471
