देश में कोरोना: देश में कोरोना के उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,685 नए मामले सामने आने के देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,50,215 हो गई l
केंद्रीय स्वासथ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार दिये गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,685 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 33 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली।
बीते 24 घंटे में देश में 2,685 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,50,215 पर पहुंच गई है। इसी तरह 33 और मौतें मिलाकर कुल मृतक संख्या 5,24,572 हो गई।