देश में कोरोना: भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है। नए मामले भी कम हो रहे हैं, वहीं सक्रिय यानी एक्टिव मामलों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिस रफ्तार से घट रही है उससे लग रहा है कि कुछ ही दिनों में देश से कोरोना महामारी की समाप्ति हो जाएगी।
चीन में कोरोना की नई लहर की खबर के बीच देश में कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर आधा फीसदी से भी कम हो गयी है। बीते 24 घंटे में भारत में 2,876 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। भारत में 98 मौतों के साथ कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,16,072 पर पहुंच गया है।
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,876 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4,29,98,938 हो गई है। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 32,811 रह गई है।
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 32,811 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,106 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है।