देश में कोरोना: देश में कोरोना के मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है, आज देश में कोरोना के मामलों में कल की तुलना में थोड़ी सी बढोत्तरी हुई है है। कोरोना के मामले 6 हजार से कम पाए गए हैं।
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 5,221 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। एक दिन पहले देश में 5,021 नए केस मिले थे। आज मिले केस एक दिन पहले के मुकाबले में थोड़ा ज्यादा हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में भी काफी कमी आई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 47,176 रह गई है। इसके अलावा देश में अब तक कुल 4,45,00,580 मामले मिले हैं। कोरोना महामारी से 4 करोड़ 39 लाख 25 हजार 239 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 5 लाख 28 हजार 165 पहुंच चुकी है।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 215 करोड़ के पार पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक वैक्सीन के 215 करोड़ 26 लाख 13 हजार 049 डोज दिए गए हैं। देश में कोरोना के घटते केसों के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है।
