देश में कोरोना: देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना की स्थिति पिछले कुछ दिनों में बिगड़ी है। देश में आए दिन 12 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है l
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए हैं l जिसमें सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से हैं l इस बीच पिछले 24 घंटों में 8,537 मरीज ठीक भी हुए हैं l स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 18 लोगों की मृत्यु हुई है l देश में कोरोना के सक्रिय मामले 76,700 हैं l इस बीच कोरोना संक्रमण की दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.32% है l
जाने बस एक नजर में कोरोना आंकड़ों के बारे में
पिछले 24 घंटों में 12,781 नए मामले आये
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 76,700
सक्रिय मामलों की दर 0.18 प्रतिशत
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.61 प्रतिशत
बीते 24 घंटों में 8,537 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,27,07,900
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.32 प्रतिशत
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 2.62 प्रतिशत
अब तक 85.81 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 2,96,050 की जांच