देश में कोरोना: देश में कोविड-19 के मामलों में कभी गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। पिछले करीब एक माह से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में आज फिर 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले दर्ज हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में शुक्रवार अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में नए केस बढ़ने के साथ ही मौतें भी बढ़ीं और 70 लोगों ने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 20,551 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 21595 लोग स्वस्थ भी हुए। बीते 24 घंटे में हुई 70 मौतों के साथ देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई वहीं, कुल मरीज बढ़कर 4,41,07,588 हो गए। दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 5.14 फीसदी हो गई है। सक्रिय केस 1,35,364 हैं।