देश में कोरोना: देश में कोविड-19 के मामलों में कभी गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। आज देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले करीब एक माह से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज बीते 24 घंटे में 17,135 नए कोविड मामले सामने आए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में कमी आई और ये घटकर 1,37,057 हो गए। 19,823 लोग आज ठीक भी हुए हैं l
मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,67,144 हो गई है। बीते 24 घंटे में 47 लोगों ने कोरोना के आगे हार मान ली।