Health

कोरोना टीकाकरण: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर कल करेंगे समीक्षा बैठक, अब तक 190 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई

कोरोना टीकाकरण: देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। देश में कोविड रोधी टीकाकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। देश में वैक्सीन की अब तक 190 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ शुक्रवार को कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

कोविन वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक 191 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इनमें से 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि करीब 88 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को देश में 2,364 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 10 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में छह केरल, एक-एक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं एक्टिव केस घटकर अब 15,419 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 0.50 है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। यहां अब तक 32 करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 17 करोड़ से अधिक, दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 14 करोड़ 59 लाख से अधिक और प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 29 लाख से अधिक है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अब तक 16 करोड़ 62 लाख से अधिक लोग टीके ले चुके हैं। इसमें पहली डोज लेने वाले 9 करोड़ चार लाख से अधिक, दूसरी डोज लेने वाले सात करोड़ 31 लाख से अधिक और प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 25 लाख 75 हजार से अधिक है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top