मतगणना: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी
इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है। आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद दिल्ली की राजिंदर नगर सीट खाली हो गई थी। आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की किस्मत का भी आज फैसला होगा। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। पंजाब की लोकसभा सीट संगरूर में भी मतगणना शुरू हो गई है। यहां 23 जून को 45.50 फीसदी मतदान हुआ था। संगरूर सीट सीएम भगवंत मान का गढ़ मानी जाती है। वह
आजमगढ़ में सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी। रामपुर में विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
