महराजगंज: महिला थाना जनपद महराजगंज मे संचालित /आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र पर बिछड़े परिवार को पुनः मिलाया गया । आपसी मतभेद व मनमुटाव की वजह से आवेदिका *
1.सीमा पत्नी जनार्दन निवासी नदुआ बाजार थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज
2.गुड़िया वर्मा पत्नी संजय वर्मा निवासी बराई पट्टी थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज* को परामर्श के द्वारा आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर पुनः एक साथ रहने को राजी कराया गया । उक्त जोड़ों ने फिर से एक साथ जीवन व्यतीत करने हेतु अपनी सहमति जताई। परिवार परामर्श के सदस्यों द्वारा दम्पत्ति जोड़ों को हंसी खुशी एक साथ विदा किया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र मे उ0नि0 रंजना ओझा प्रभारी महिला थाना व हे0का0 उमा देवी,म0का0 प्रतिभा शर्मा आदि मौजूद रहे।*
