International

ओमान में चक्रवाती तूफान शाहीन ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौत

ओमान में चक्रवाती तूफान शाहीन का कोहराम जारी है। चक्रवात में अलग-अलग जगहों से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन समिति ने दोपहर में बताया कि तूफान से 7 और लोगों की मौत हुई।

हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। हिंद महासागर में आने वाले चक्रवातों का पूर्वानुमान लगाने वाले शीर्ष केन्द्र, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ‘शाहीन’ के कारण हवाएं अब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं और आगे यह कमजोर होती रहेंगी। उसने आने वाले कुछ घंटों में, तूफान के एक उष्णकटिबंधीय दबाव में तब्दील होने का पूर्वानुमान लगाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top