India

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन भी हुआ हंगामा, विधनासभा परिसर में आप विधायकों ने जलाया भाजपा का पुतला

दिल्ली विधानसभा: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन भी सदन में हंगामा हुआ, इस दौरान सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों के बीच हंगामा जारी रहा। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने स्कूलों में कमरे बनाने के मामले में हुए भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की, इस दौरान सत्ता पक्ष और उनके बीच नोकझोंक हुई।

विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने विजेंद्र गुप्ता को मार्शल आउट किया। इसके विरोध में बीजेपी के अन्य सदस्यों ने हंगामा शुरू किया। वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष ने भाजपा सदस्य ओपी शर्मा को पूरे सदन के लिए बाहर निकालने की चेतावनी दी। इसके बावजूद भाजपा विधायक शांत नहीं हुए और वह उपाध्यक्ष के साथ बहस करते रहे विधानसभा उपाध्यक्ष ने भाजपा के 3 विधायकों को मार्शल आउट किया।

भाजपा विधायकों के बाहर जाने के बाद विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ हुई। भाजपा विधायक आप विधायक आतिशी को नहीं बोलने दे रहे थे इस कारण उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक महिला विरोधी हैं। वह विधानसभा की कार्रवाई चला रही एक महिला का सहयोग नहीं कर रहे और उनकी बात नहीं मान रहे हैं और एक महिला विधायक को बोलने नहीं दे रहे हैं।

आप विधायक अतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में विधायक खरीदने पर लगी हुई है और इस दौरान वह कई हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सीबीआई निदेशक से मिलने का समय मांगा है।
आप विधायक विधानसभा से नारेबाजी लगाते हुए विधानसभा परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे, उन्होंने ऑपरेशन लोटस की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया।

Most Popular

To Top