India

दिल्ली: 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी, दिल्ली में आज व कल भीषण ठंड की चेतावनी

Weather update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दो जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को भी भीषण ठंड पड़ सकती है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें अकेले दिल्ली में 238 फ्लाइट शामिल हैं। वहीं, 125 से ज्यादा ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कोल्ड डे तब होता है जब लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे से परिवहन सेवाओं पर काफी असर पड़ा है। हालांकि, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवआईअड्डे पर सुबह के समय दृश्यता मामूली सुधार के साथ 150 मीटर तक पहुंच गई। दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 80 फ्लाइट लेट हैं। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उड़ान सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। इसकी वजह से कई फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top