कोरोना पॉजिटिव: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है। दूसरी लहर के दौरान अखिलेश यादव भी पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि, कुछ एहतियात बरतने के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व उनकी एक बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। डिंपल यादव के नमूने की जांच एक निजी लैब में की गई थी।
राजधानी लखनऊ में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। अभी तक हर संक्रमित पर 15 से 20 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग होती थी। अब हर नए संक्रमित पर 55 अतिरिक्त लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग जांच के स्थल भी बढ़ा रहा है।

सरकार के दावों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में हुई 1,84,494 सैम्पल की जांच में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 14 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 216 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 633 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
राजधानी में कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। नए संक्रमितों में से ज्यादातर का यात्रा इतिहास है। संक्रमित मिलने से पहले एक सप्ताह के दौरान तो वे किसी यात्रा से लौटे थे या किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में रहे थे। इससे संक्रमण प्रसार का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब हर केस पर जांच का दायरा और बढ़ा रहा है।रोजाना सैंपल की संख्या पांच हजार के करीब पहुंच चुकी थी, जिसे बढ़ाकर अब फिर से 15 हजार पहुंचाया जा रहा है।