मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोहनापुर में नाली की सफाई एवं मरम्मत न होने के कारण बुलाकी माई के स्थान पर जाने वाले मार्ग पर नाली का गन्दा पानी बह रहा है । जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है । साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है । इस समस्या के समाधान हेतु ग्रामीणों द्वारा शनिवार को डीएम से लिखित शिकायत करते हुए निदान की माँग लक्ष्मण यादव , राजेंद्र , सुनील , परमहंस , जयराम , विरेन्द्र , भगत , विजयी कसौधन आदि द्वारा की गयी है ।
इस सम्बन्ध में प्रभारी एडीओ पंचायत मिठौरा पवन कुमार गुप्ता का कहना है कि शीघ्र ही समस्या दूर करा दी जाएगी ।