India

बिहार: आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने के लिए द्रौपदी मुर्मू का पहुँची बिहार, पटना एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

द्रौपदी मुर्मू बिहार में: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद से अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने मे लगी हुई है l इसी क्रम में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने के लिए एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल और अन्य राज्य मंत्रियों ने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। हवाई अड्डे के परिसर को फूलों से सजाया गया था, जबकि भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पार्टी के झंडे के साथ बाहर सड़कों पर जमा हो गए।

द्रौपदी मुर्मू मौर्या होटल में ही सांसद और विधायकों से मुलाकात की। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को कराया जाएगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी।bराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में दौरान आदिवासी जनजाति के पुरुष और महिलाओं के नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन्हें खास तौर से बगहा से बुलाया गया है। करम झूमर नाम के इस नृत्य के जरिये यहां स्वागत हुआ है।

Most Popular

To Top