Uttar Pradesh

बेरहम पिता: पत्नी से विवाद के चलते कलयुगी पिता ने दो मासूम बेटियों का गला दबाकर की हत्या, सामने आई ये बड़ी वजह !

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पत्नी से विवाद के चलते कलयुगी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी।

यह मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अनूपनगर फाजलपुर का है। अरुण कुमार पुत्र तारा सिंह जाटव का अपनी पत्नी निशु से काफी समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते निशु कुछ दिन पहले अपने पति अरुण को छोड़कर मायके कस्बा जानी चली गई थी। अरुण शुक्रवार को दिन में अपनी ससुराल में पत्नी को लेने गया था लेकिन, जब पत्नी नहीं आई तो वह लड़ाई-झगड़ा करने के बाद अपनी छह वर्षीय पुत्री सृष्टि एवं चार वर्षीय पुत्री नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर अनूपनगर आ गया।

देर रात उसने अपनी दोनों बेटियों को गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, सूचना मिलने पर थाना कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर, क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष कुमार शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने जानी से आरोपी की पत्नी निशु और उसके परिजनों को बुलवाया।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अरुण ने अपने घर में आग लगा दी थी। इस दौरान घर में रखे कागज और कीमती सामान जल गया था। इस बात को लेकर भी पति-पत्नी में काफी विवाद हुआ था। कई सालों से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के कारण ही वह अपने मायके चली गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घर में ही रात में शराब पी थी। घटनास्थल से शराब की कुछ खाली बोतले भी मिली है। अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है, उसकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top