महाराजगंज भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में दर्जनों प्रकोष्ठ का गठन किया! जिसमें शीर्ष नेतृत्व में डॉक्टर कमल उपाध्याय को जिले में चिकित्सा प्रकोष्ठ का सहसंयोजक नियुक्त किया है! डॉक्टर कमल उपाध्याय के सामाजिक कार्यों और समाज के लिए हमेशा तत्पर रहने की वजह से शीर्ष नेतृत्व ने लगातार चिकित्सकीय सेवा और जनता की सेवा का भाव देखते हुए जिले का संयोजक नियुक्त किया है! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास ,सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता अरुणेश शुक्ला भाजपा नेता राजकेश्वर पांडेय के अलावा दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है!
