बाराबंकी जिला जेल: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला जेल से शिकायतें मिली थी, कि बाराबंकी जेल में जो कैदी है उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दी जा रही है, इस बात को एक्शन में लेते हुए कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बाराबंकी जिला जेल में निरीक्षण करने पहुँचे l निरीक्षण के दौरान कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के सामने जेल अफसरों की पोल खुल गई।
मंत्री ने बंदियों के साथ लाइन में लगकर खाना भी खाया। जेल में उनके लिए दूसरा खाना लाया गया तो मंत्री ने कहा कि उनको बंदियों के साथ ही खाना खाना है। इसके बाद मंत्री बंदियों के साथ लाइन में लगे और खाना लिया। मंत्री जब वहीं खाना खाने लगे तो जेल अफसर भी बन्दियों वाला खाना खाने में जुट गए। इस पर मंत्री ने बंदियो से पूछा कि कभी अफसरों ने आप लोगो के साथ खाना खाया है। जवाब मिला कभी नहीं आज पहली बार है।
मंत्री ने जैसे ही खाने का स्वाद चखा कहा, इतना खराब खाना, इसे कौन खाएगा। इस पर अफसर बगले झांकने लगे। मंत्री ने बन्दियों से पूछा की कभी नीबू मिला है तो बंदियों ने जवाब दिया कि आज तक कभी नहीं मिला। इस पर मंत्री ने अफसरों को खूब खरी खोटीन सुनाई। खाने को बिल्कुल बेकार बताते हुए उन्होंने इसमें सुधार की बात कही। जेल मंत्री ने कहा कि अब यदि खाना मानक के मुताबिक नहीं मिला तो किसी को नही छोड़ेंगे। इस दौरान अफसर खुद को बचाते नजर आए।इस मामले में जेल के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया l