Uttar Pradesh

यूपी: वसूली रैकेट चलाने के आरोप में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया चार्जशीट

यूपी: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ जबरन वसूली का सिंडिकेट चलाने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राजधानी स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।

ईडी ने अपने आरोप पत्र में शाइस्ता परवीन और अतीक अहमद (अब मृत) पर करोड़ों रुपये की जबरन वसूली का रैकेट संचालित करने के आरोपों से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। गौरतलब है यह आरोप पत्र नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय की टीम ने दाखिल किया है। ईडी ने आरोप पत्र के जरिए अदालत को जानकारी दी कि सीबीआई द्वारा अतीक अहमद पर दर्ज मुकदमे के आधार पर ईडी ने वर्ष 2020 में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में सामने आया कि अतीक अहमद और उसके गैंग के सदस्यों ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी और संपत्ति पर कब्जे किए हैं। जिसके बाद अतीक और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गये मुकदमों को भी जांच में शामिल किया गया। ईडी ने अतीक अहमद, उसके करीबी परिजनों, गैंग सदस्यों की संपत्तियों की पड़ताल शुरू की। जिसमें सामने आया कि अतीक और उसके सहयोगी अपराध के जरिए जुटाए गये धन को अचल संपत्तियों की खरीदने में निवेश कर रहे थे। सरकारी एजेंसियों से बचने के लिए तमाम संपत्तियों को अन्य व्यक्तियों एवं बेनामी धारकों के नाम पर खरीदा गया था।

बता दें कि ईडी ने अतीक और उसके गैंग के सदस्यों की तमाम संपत्तियों को जब्त किया है। जिसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता की 8.14 करोड़ रुपये की संपत्तियों भी शामिल थी। ईडी ने अतीक के 10 और शाइस्ता के एक बैंक खाते को भी जब्त किया था, जिसमें 1.28 करोड़ रुपये जमा थे। इस मामले में अतीक की पत्नी शाइस्ता, करीबी परिजनों और गैंग के सदस्यों के खिलाफ अभी जांच कर रहा है। हालांकि अतीक की मौत के जांच का दायरा कम होता चला गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top