महराजगंज: महराजगंज जिले के सिविल लाइन के नूरी मस्जिद के ईदगाह में सोमवार सुबह को अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज हजारों लोगो ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी और सेवइयां खायी। लोगो ने अपने घर जाकर कुर्बानी करवाई। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोगा तीन दिन तक अपने रब की रजा की खातिर जानवरों की कुर्बानी देते हैं।
ईद उल अजहा का त्यौहार हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है कुर्बानी इस्लाम धर्म मे सुन्नत माना जाता है। देश भर के मुसलमान इस सुन्नत को खुशदिली के साथ अदा करते हैं। इस बीच लोगो में शांति और भाईचारा देखने को मिला। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
अदीब मोहसिन
