Politics

चुनाव 2022: भाजपा के केंद्रीय नेताओं के द्वारा सियासत गरमाने के लिए 11 से 30 नवंबर तक होंगे दौरे, आज से महासंपर्क अभियान की शुरुआत

चुनाव 2022: भाजपा के केंद्रीय नेताओं के द्वारा उत्तराखंड की चुनावी सियासत गरमाने के लिए 11 नवंबर से एक के बाद एक दौरे शुरू हो जाएंगे। इसी क्रम मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। वह कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा व रुद्रपुर में प्रवास कर सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्रियों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों पर मंथन हुआ। देर शाम तक चली बैठक में 11 नवंबर से 30 नवंबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए। इस महीने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास और जनसभाओं के कार्यक्रम भी लगभग तय हो गए हैं, जिनकी पार्टी जल्द घोषणा कर देगी।

11 नवंबर से पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी फील्ड में उतरेंगे। वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह की दिल्ली में हुई बैठक के बिंदुओं पर विचार हुआ और केंद्रीय मंत्रियों व नेताओं के प्रवास के कार्यक्रम तय किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि एक राजनीतिक दल के एक बड़े नेता ने कहा है कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगे। लखनऊ से देहरादून आते आते ट्रेन धीमी पड़ गई। लेकिन भाजपा पहले से अधिक युवा और महिलाओं को टिकट देगी। कौशिक बुधवार को पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज करेंगे। पार्टी कार्यालय में एक प्रेस माध्यम से वह पूरे प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top